उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

घर से निकले मुकेश कुमार का कई दिनों बाद भी नहीं मिला सुराग, पत्नी ने पुलिस से लगाई तलाश की गुहार

 

भगवानपुर। थाना भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम बहबलपुर हंसोवाला से 34 वर्षीय मुकेश कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है। घर से निकलने के बाद कई दिनों तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पत्नी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।

 

पुलिस को दी गई शिकायत में पूजा पत्नी मुकेश कुमार, निवासी ग्राम बहबलपुर हंसोवाला, ने बताया कि उनके पति मुकेश कुमार (34 वर्ष), पुत्र मांगराम, की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है। शिकायत के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे मुकेश कुमार घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे।

 

परिजनों ने उनकी तलाश गांव के अलावा आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। बताया गया है कि उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।

 

शिकायत के मुताबिक मुकेश कुमार का रंग सांवला, कद करीब छह फीट है। घर से निकलते समय उन्होंने पैंट और गुलाबी रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। परिजनों द्वारा पुलिस को उनकी फोटो भी उपलब्ध कराई गई है।

 

पत्नी की शिकायत के बाद कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने गुमशुदगी के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस संभावित स्थानों पर तलाश करने के साथ ही परिचितों और संबंधित लोगों से जानकारी जुटा रही है।

 

वहीं, परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मुकेश कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई देते हैं, तो तत्काल पुलिस अथवा उनके परिजनों को सूचना दें, ताकि उन्हें सकुशल घर वापस लाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button