उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

जय भीम कोचिंग सेंटर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

मूलदासपुर उर्फ माजरा। शिक्षक दिवस के अवसर पर गांव मूलदासपुर उर्फ माजरा स्थित जय भीम कोचिंग सेंटर में बच्चों एवं उनके अभिभावकों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले, देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व, महिला शिक्षा और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर सैनी महापंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी ने महिलाओं की शिक्षा के क्षेत्र में महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी उपस्थित महिलाओं एवं अभिभावकों को दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज में बदलाव का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है और बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

 

लॉर्ड बुद्धा एजुकेशन सोसाइटी के फाउंडर मेंबर एवं वरिष्ठ समाजसेवी मांगेराम धारीवाल ने बच्चों और अभिभावकों को माता सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष एवं उनके शिक्षा के प्रति समर्पण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि लॉर्ड बुद्धा एजुकेशन सोसाइटी द्वारा प्रत्येक वर्ष कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों के लिए संबंधित विषयों के साथ-साथ सामान्य ज्ञान पर आधारित निःशुल्क ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य बच्चों को बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण देकर तैयार करना है, ताकि गरीब परिवारों के बच्चे भी आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सफलता हासिल कर सकें।

 

जय भीम कोचिंग सेंटर की संचालिका एवं महिला नशा मुक्ति मिशन की अध्यक्ष  बबीता धारीवाल ने सभी बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों से कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक पूर्व प्रधान श्रीमती हरिता, पारुल, राधा पाटिल, अनोखी सैनी, बीना सैनी, पवित्रता सैनी, प्रियंका सैनी, पूनम आर्या, बीना, सोमवती, जंगबहादुर सिंह, सहदेव सिंह, मानसिंह, राजकुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button