इमली खेड़ा। नगर पंचायत इमली खेड़ा क्षेत्र में लाखों रुपये की बिजली चोरी कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप सामने आने से विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। आरोप है कि मामले की जानकारी और शिकायत के बावजूद अब तक जिम्मेदारों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि लाखों रुपये की बिजली चोरी के आरोप सामने आए हैं तो विद्युत विभाग ने अब तक क्या कार्रवाई की? क्या मामले की जांच हुई, किसकी जिम्मेदारी तय हुई और सरकारी राजस्व के नुकसान की भरपाई कैसे होगी?
क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और बिजली चोरी में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
अब सवाल यही है—लाखों रुपये की कथित बिजली चोरी का पूरा सच कब सामने आएगा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी?



