रिपोर्ट अभिषेक सैनी
। हरिद्वार विश्वविद्यालय, रुड़की में बैच-2026 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके शैक्षणिक, व्यक्तित्व और करियर विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ छात्र प्रेरण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। 20 से 22 अगस्त तक मुख्य सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था के साथ-साथ आधुनिक तकनीक, नेतृत्व, अनुशासन और करियर की संभावनाओं से परिचित कराया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सीए एस.के. गुप्ता ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि अब विद्यार्थी हरिद्वार विश्वविद्यालय परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विश्वविद्यालय के वाइस प्रेसिडेंट नमन बंसल ने बदलते तकनीकी दौर में विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने सभी पाठ्यक्रमों में Artificial Intelligence (AI) को एकीकृत किया है। साथ ही उन्होंने Agentic AI की बढ़ती उपयोगिता और भविष्य के रोजगार एवं करियर में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
प्रो वाइस चांसलर डॉ. आदेश आर्या ने विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि वे विद्यार्थियों के लिए केवल प्रो वाइस चांसलर नहीं, बल्कि अभिभावक की भूमिका में हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, अनुशासन और निरंतर सीखने की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा आवश्यकता पड़ने पर मार्गदर्शन के लिए उनसे सीधे संपर्क करने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस का प्रमुख आकर्षण उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी का प्रेरणात्मक सत्र रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। उनके प्रेरक संबोधन ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।
कार्यक्रम में निदेशक डॉ. विपिन सैनी ने परीक्षा एवं मूल्यांकन प्रणाली की जानकारी दी, जबकि रजिस्ट्रार लेफ्टिनेंट सुमित चौहान ने विश्वविद्यालय की नीतियों, नियमों एवं व्यवस्थाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
‘दीक्षारंभ 2026’ को आधुनिक शिक्षा और उद्योग की जरूरतों से जोड़ते हुए IIT Roorkee के साथ-साथ TCS, Adobe, Godrej, Wipro, ITC, Cognizant सहित प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा AI, उद्योग-शैक्षणिक समन्वय, करियर निर्माण और सफलता से जुड़े विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

तीन दिवसीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष जोर दिया गया है। मोटिवेशनल एवं लर्निंग सेशन के साथ Success Stories, Ice-Breaking Activities, Kavi Sammelan और DJ Night जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा एवं मंच संचालन डॉ. एकता जैन एवं डॉ. आशुतोष शुक्ला द्वारा किया जा रहा है। दोनों द्वारा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, संवादात्मक और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।

हरिद्वार विश्वविद्यालय का उद्देश्य ‘दीक्षारंभ 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय जीवन से परिचित कराने के साथ उन्हें AI, नई तकनीकों, नवाचार, नेतृत्व, उद्योग की आवश्यकताओं और भविष्य के करियर अवसरों के लिए तैयार करना है। विश्वविद्यालय का मानना है कि यह तीन दिवसीय आयोजन विद्यार्थियों के शैक्षणिक सफर की मजबूत शुरुआत करने के साथ उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य की आधारशिला साबित होगा।




