कलियर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलियर विधानसभा में सैनी महापंचायत के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम ने क्षेत्र में अलग ही तस्वीर पेश की। शहीदों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा और क्षेत्रवासी पहुंचे। उमड़ी भीड़ को देखकर लोगों की जुबां पर एक ही बात रही—“यह रैली नहीं, रेला था।”

देशभक्ति के नारों और शहीदों के सम्मान के बीच युवाओं की भारी मौजूदगी ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में दूर-दराज से भी लोग पहुंचे और सैनी महापंचायत के बैनर तले सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।
कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत युवाओं की भागीदारी रही। बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने से आयोजन की भव्यता देखते ही बनी। आयोजकों ने इसे शहीदों के प्रति सम्मान और समाज की एकजुटता को समर्पित बताया।

कलियर विधानसभा में उमड़ा यह जनसैलाब अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का एक मंच पर जुटना सैनी महापंचायत की बढ़ती सामाजिक ताकत और एकजुटता का बड़ा संदेश है।




