उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के दिशानिर्देश में मदरहुड विश्वविद्यालय के विधि संकाय द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित,

 

 

मदरहुड विश्वविद्यालय, रुड़की के विधि संकाय अंतर्गत संचालित निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श केंद्र द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के दिशानिर्देशों के अनुपालन में कुलपति महोदय की पूर्व अनुमति के पश्चात स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, आयोजित कि गई।

मदरहुड विश्वविद्यालय, रुड़की के विधि संकाय अंतर्गत संचालित निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श केंद्र के सचिव डा० विवेक कुमार, ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार की सचिव सुश्री सिमरनजीत कौर, सिविल जज (एस.डी.) द्वारा जारी पत्र के अनुसार स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ जनपद स्तर पर भी मनाए जाने हेतु छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में विधि संकाय द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में देश की स्वतंत्रता में योगदान देने वाले शहीदों के विषय में एवं स्वतंत्रता संघर्ष के विषय में जानकारी देना, संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों एवं विधिक जागरूकता को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया । प्रश्नोत्तरी में स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय संविधान, नागरिकों के कर्तव्य, महिला एवं बाल अधिकार से संबंधित प्रश्न पूछे गए। 

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं प्रथम तीन स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के द्वारा 15 अगस्त को सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर विधि संकाय निशुल्क विधिक सहायता परामर्श केंद्र, के अध्यक्ष एवं अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) बोधिसत्व आचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि “जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम से छात्रों को आजादी के महत्व के साथ-साथ कानूनी अधिकारों की जानकारी भी प्राप्त हुई।” उन्होंने प्राधिकरण के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर विधि संकाय, मदरहुड विश्वविद्यालय, रुड़की के विभागाध्यक्ष डॉ० नलनीष चंद सिंह, डॉ० विवेक सिंह, डॉ० जूली गर्ग, डॉ० संदीप कुमार, रेनू तोमर, व्यंजना सैनी, सतीश कुमार, राहुल वर्मा अमन, रुद्रांश, आयुषी, स्नेहाशीष, मधुर स्वामी, पंखुड़ी अध्यापकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button