रुड़की ग्रामीण की राजनीति में कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अनुराग पाल धनगर को जिला महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे आगामी राजनीतिक रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

अनुराग पाल धनगर ने कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व, कलियर विधानसभा के विधायक एवं जिला ग्रामीण नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य गांव-गांव तक कांग्रेस संगठन को मजबूत करना, जनता की आवाज़ को बुलंद करना और हर वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि जनता आज महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर जवाब चाहती है। कांग्रेस इन मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और जनता के बीच रहकर संघर्ष करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से उत्तराखंड में कांग्रेस एक मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी।

“जन-जन की यही पुकार, बदलाव की ओर बढ़ता उत्तराखंड—कांग्रेस तैयार।”




