उत्तराखंडनगर पंचायत इमली खेड़ापिरान कलियररूडकी

कलियर में भाजपा टिकट पर महासंग्राम! तीन दावेदारों की सक्रियता से गरमाई सियासत, फैसला करेगा संगठन

 

 

 कलियर विधानसभा में भाजपा के संभावित टिकट को लेकर राजनीतिक हलचल लगातार तेज होती जा रही है। सैनी समाज से जुड़े तीन प्रमुख चेहरे—रोमा सैनी, जय भगवान सैनी और मुनीश सैनी—लगातार क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। जनसंपर्क, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों ने टिकट की चर्चा को नई गति दे दी है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तीनों दावेदार अपने-अपने समर्थकों के साथ मजबूत दावेदारी पेश करने में जुटे हैं। क्षेत्र में जगह-जगह एक ही सवाल सुनाई दे रहा है—आखिर भाजपा किस चेहरे पर भरोसा जताएगी?

भाजपा का टिकट केवल दावेदारी से नहीं, बल्कि संगठन में सक्रिय भूमिका, जनाधार, कार्यकर्ताओं की स्वीकार्यता, सामाजिक समीकरण और जीत की संभावना जैसे कई पहलुओं को ध्यान में रखकर तय किया जाता है। ऐसे में अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व के हाथ में है।

जैसे-जैसे चुनावी गतिविधियां तेज होंगी, वैसे-वैसे दावेदारों की परीक्षा भी कठिन होती जाएगी। अब राजनीतिक गलियारों में सभी की नजर भाजपा के अंतिम निर्णय पर टिकी है, जो कलियर की चुनावी तस्वीर बदल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button