उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

धामी सरकार के जनसेवा के 5 वर्ष पूरे, उत्तराखंड विकास और सुशासन का बना राष्ट्रीय मॉडल: राज्यमंत्री सुनील सैनी

। उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री सुनील सैनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसेवा के पाँच वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के विश्वास और सहयोग से धामी सरकार ने पाँच वर्षों में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं, जिनका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचा है।

राज्यमंत्री सुनील सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार की सोच के अनुरूप उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी), नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, सशक्त भू-कानून तथा मदरसा बोर्ड को समाप्त कर उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन जैसे साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। इन फैसलों ने उत्तराखंड को सुशासन और पारदर्शी व्यवस्था की दिशा में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करते हुए पूर्ण पारदर्शिता के साथ 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान किए गए। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, किसानों, सैनिकों, युवाओं और मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएँ लागू की गईं। वहीं चारधाम यात्रा, पर्यटन, सड़क, रेल और हवाई संपर्क, निवेश, स्वरोजगार, सौर ऊर्जा, होमस्टे तथा स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

 

राज्यमंत्री ने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान का दूसरा चरण सरकार की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस अभियान के माध्यम से सरकार स्वयं लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेगी और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना सुनिश्चित करेगी।

सुनील सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर “विकसित उत्तराखंड–विकसित भारत” के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता का विश्वास ही मुख्यमंत्री की सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के बल पर उत्तराखंड विकास, सुशासन और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

 

अंत में राज्यमंत्री सुनील सैनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जनसेवा के पाँच वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “उत्तराखंड सुरक्षित हाथों में है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button