उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननगर पंचायत इमली खेड़ारूडकीहरिद्वार

इमलीखेड़ा चौकी के सामने लगे कैमरों पर गरजे वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान सैनी, बोले— जनता को परेशान करने वाली व्यवस्था किसी कीमत पर स्वीकार नहीं

आरटीओ अधिकारियों से फोन पर की वार्ता, कैमरे तत्काल हटाने की मांग; जनहित सर्वोपरि होने की कही बात

 

नगर पंचायत इमलीखेड़ा में चौकी के सामने लगाए गए कैमरों को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान सैनी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कैमरों की लोकेशन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि किसी व्यवस्था से आम जनता, व्यापारियों और वाहन चालकों को अनावश्यक परेशानी होती है तो उसका पुनर्मूल्यांकन किया जाना चाहिए।

 

जय भगवान सैनी ने इस मामले में आरटीओ अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर चौकी के सामने लगे कैमरों को तत्काल हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन इसके नाम पर ऐसी व्यवस्था लागू नहीं की जानी चाहिए जिससे आम नागरिक खुद को असहज महसूस करें।

 

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा लिए जाने वाले हर निर्णय में जनहित सर्वोपरि होना चाहिए। यदि कैमरों की आवश्यकता है तो उन्हें ऐसे स्थान पर स्थापित किया जाए जहां उनका उद्देश्य भी पूरा हो और जनता को किसी प्रकार की असुविधा भी न हो।

 

जय भगवान सैनी ने उम्मीद जताई कि संबंधित विभाग जनता की भावनाओं और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर शीघ्र उचित निर्णय लेगा। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर वह हमेशा जनता की आवाज़ बनकर खड़े रहेंगे और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी संबंधित अधिकारियों के समक्ष मजबूती से अपनी बात रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button