अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरिद्वार विश्वविद्यालय में 84 यूके एनसीसी बटालियन (84 UK NCC Bn) द्वारा एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जगदीश अलमिया ने किया। योग दिवस के इस विशेष आयोजन में मोंटफोर्ट स्कूल, हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज एवं हरिद्वार विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकगण और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर और संतुलित जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम में हरिद्वार विश्वविद्यालय के एएनओ लेफ्टिनेंट सुमित चौहान, हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज के सीटीओ डॉ. देवेंद्र कुमार एवं मोंटफोर्ट स्कूल की सीटीओ सुश्री दीपिका गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इसके अतिरिक्त एनसीसी इंस्ट्रक्टर श्री अनूप सैनी, पीवीसी डॉ. आदेश आर्य, डायरेक्टर डॉ. विपिन सैनी, फार्मेसी हेड डॉ. देवव्रत तथा एडमिन सुपरवाइजर देवाशीष ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर युवाओं को योग के प्रति जागरूक किया। वहीं बटालियन के हवलदार अजयबीर सिंह एवं हवलदार पूरन सिंह ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
84 यूके एनसीसी बटालियन के एडमिन ऑफिसर लेफ्टिनेंट अमन के निर्देशानुसार एवं श्री रवि कपूर के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने और समाज में योग के महत्व को प्रचारित करने का संकल्प लिया
“योग अपनाओ, स्वास्थ्य बढ़ाओ” के संदेश के साथ हरिद्वार विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया सामूहिक योगाभ्यास।




