उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

विश्व हिन्दू महासंघ उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार को मिली नई मजबूती

 

रुड़की। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री अर्जुन शर्मा ने संगठन की नई प्रदेश, जिला और नगर कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि महासंघ का उद्देश्य सनातन संस्कृति की रक्षा, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन के सेवा कार्यों को पहुंचाना है।

 

प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता को अक्षुण्ण बनाए रखने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उनका चयन उनकी निष्ठा, कार्यकुशलता और समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पावन देवभूमि पर सनातन संस्कृति के मूल्यों की रक्षा करना, जबरन धर्मांतरण और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण करना संगठन की प्राथमिकता है। नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे संगठन के लोक-कल्याणकारी कार्यों को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। महासंघ हर परिस्थिति में राष्ट्रहित और धर्महित के लिए समर्पित रहेगा।

 

प्रदेश महामंत्री अर्जुन शर्मा ने कहा कि संगठन में पद प्रतिष्ठा का नहीं बल्कि जिम्मेदारी और कर्तव्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जिला, नगर और ब्लॉक स्तर तक अनुशासित एवं सक्रिय संगठनात्मक ढांचा तैयार किया जा रहा है। रुड़की जिला और नगर स्तर पर युवा तथा अनुभवी कार्यकर्ताओं का यह संगम संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

 

उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की बैठकें आयोजित करें तथा जनहित और समाजहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी संगठन के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

 

घोषित पदाधिकारी

 

प्रदेश कार्यकारिणी (उत्तराखंड)

 

विभोर अग्रवाल – प्रदेश महामंत्री (संगठन)

प्रमोद रस्तोगी – प्रदेश कोषाध्यक्ष

अजय वर्मा (लक्सर) – प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष

अरविंद शर्मा (रुड़की) – प्रदेश उपाध्यक्ष

देवेंद्र शर्मा (रुड़की) – प्रदेश उपाध्यक्ष

प्रदीप शर्मा (लक्सर) – प्रदेश उपाध्यक्ष

पवन बदनी (उत्तरकाशी) – प्रदेश उपाध्यक्ष

नरेंद्र बिष्ट (पिथौरागढ़) – प्रदेश उपाध्यक्ष

मनोहर सिंह राणा (पौड़ी) – प्रदेश उपाध्यक्ष

पवन राठौड़ (चमोली) – प्रदेश उपाध्यक्ष

राहुल कपटियाल (कोटद्वार) – प्रदेश उपाध्यक्ष

मनीष जीखवाल (बागेश्वर) – प्रदेश उपाध्यक्ष

हर्षवर्धन पांडे (हल्द्वानी) – प्रदेश उपाध्यक्ष

पुनीत कुमार (रुड़की) – प्रदेश मंत्री

रमन वर्मा (रुड़की) – प्रदेश मंत्री

प्रदीप सिंघल (रुड़की) – प्रदेश मंत्री

जयवीर बिष्ट (उत्तरकाशी) – प्रदेश मंत्री

मुकेश राठौर (ऊधम सिंह नगर) – प्रदेश मंत्री

अनंत नौटियाल (रुद्रप्रयाग) – प्रदेश मंत्री

राजेंद्र प्रसाद फैमिली (रानीखेत) – प्रदेश मंत्री

जनक जोशी सुयाल (पिथौरागढ़) – प्रदेश मंत्री

अजय प्रकाश बडोला (उत्तरकाशी) – प्रदेश महासचिव

पवन सैनी (देहरादून) – प्रदेश संयुक्त सचिव

सोनू कश्यप (लक्सर) – प्रदेश सचिव

प्रशांत पाराशर (देहरादून) – प्रदेश सचिव

आकाश कुमार (नारसन) – प्रदेश सचिव

नमन गोस्वामी (हरिद्वार) – सोशल मीडिया प्रभारी

योगेश गर्ग (रुड़की) – प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

निशांत पंडित (लक्सर) – प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

 

जिला कार्यकारिणी, रुड़की

 

रोहित शर्मा – जिला अध्यक्ष

अमोल अग्रवाल – जिला महामंत्री

अश्वनी अग्रवाल – जिला कोषाध्यक्ष

संदीप गोयल – जिला महामंत्री (संगठन)

सचिन शास्त्री – जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ

योगेश गर्ग – जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ

आदित्य शर्मा – जिला उपाध्यक्ष

सुनील शर्मा – जिला उपाध्यक्ष

आशीष शर्मा – जिला उपाध्यक्ष

अनूप बंसल – जिला उपाध्यक्ष

अनुज शर्मा – जिला उपाध्यक्ष

मोहित अग्रवाल – जिला उपाध्यक्ष

सीमा चौधरी – जिला मंत्री

नीरज कपिल – जिला मंत्री

मनीष शर्मा – जिला मीडिया प्रभारी

आदित्य त्यागी – जिला मीडिया प्रभारी

रेनू शर्मा – जिला कार्यकारिणी सदस्य

अनिल कंडारी – जिला कार्यकारिणी सदस्य

 

रुड़की नगर कार्यकारिणी

 

वैभव शर्मा – नगर अध्यक्ष

अभिमन्यु नंद – नगर महामंत्री

ईश्वर चंद्र शर्मा – नगर कोषाध्यक्ष

वंश वर्मा – नगर उपाध्यक्ष

 

नगर कार्यकारिणी (विभिन्न क्षेत्र)

 

वैभव अग्रवाल (भगवानपुर) – नगर अध्यक्ष

आकाशदीप गौतम (मंगलौर) – नगर अध्यक्ष

रिशु वाल्मीकि (लक्सर) – नगर अध्यक्ष

राजन वर्मा (नारसन) – नगर अध्यक्ष

अजय गोयल (इमलीखेड़ा) – नगर अध्यक्ष

 

कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा समाज सेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button