उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

मदरहुड विश्वविद्यालय में रोजगार का सुनहरा अवसर, इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट ड्राइव रही सफल

मदरहुड विश्वविद्यालय में रोजगार का सुनहरा अवसर, इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट ड्राइव रही सफल

 

Motherhood University के फैकल्टी ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ओरिवोनएज एवं जस्टडायल कंपनियों की इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट ड्राइव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता एवं व्यावसायिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति Prof. (Dr.) Narendra Sharma ने कहा कि शिक्षा के साथ उद्योग जगत का समन्वय विद्यार्थियों के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

 

6 जून 2026 को आयोजित ओरिवोनएज कंपनी की इंटर्नशिप एवं प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) ड्राइव में फ्रंटएंड डेवलपमेंट, बैकएंड डेवलपमेंट, वेब डेवलपमेंट एवं यूआई/यूएक्स डिजाइन जैसे पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। बीसीए, एमसीए, एम.एससी. (आईटी), एम.एससी. (सीएस) एवं बी.एससी. (सीएस एंड आईटी) के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार क्षमता से कंपनी प्रतिनिधियों को प्रभावित किया। कंपनी की ओर से श्री प्रबल कुमार, सुश्री वर्णिका एवं श्री बृजेश कुमार ने विद्यार्थियों के तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल का मूल्यांकन किया।

 

वहीं 10 जून 2026 को आयोजित जस्टडायल कंपनी की विशेष प्लेसमेंट ड्राइव में विद्यार्थियों के संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, मार्केटिंग समझ एवं समस्या समाधान क्षमता का परीक्षण किया गया। कंपनी के श्री आलोक ध्यानी एवं श्री अमित गुप्ता ने साक्षात्कार प्रक्रिया का संचालन करते हुए योग्य विद्यार्थियों का चयन किया। चयनित विद्यार्थियों को कंपनी के साथ अपने करियर की शुरुआत करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।

 

फैकल्टी ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड आईटी के डीन Dr. Ravindra Kumar ने विद्यार्थियों को उद्योग की मांग के अनुरूप अपने कौशल को लगातार विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

इस सफल आयोजन में श्री नवनीत कुमार, श्री शीतल कुमार, श्री सचिन, श्री अरुण त्यागी, श्री पंकज, श्री दीपांशु, श्री विष्णु, सुश्री गायत्री एवं श्री अभिषेक सहित शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम की सफलता पर विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त किया। विश्वविद्यालय की यह पहल विद्यार्थियों को रोजगार एवं उद्योग जगत से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button