उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

प्रभारी मीडिया वारिस मलिक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याएं रखीं

प्रभारी मीडिया वारिस मलिक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याएं रखीं

पिरान कलियर। क्षेत्र में जनता को आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर प्रभारी मीडिया वारिस मलिक ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड जी के आवास पर मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र और गांव की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई।

बैठक में सड़क, पानी, बिजली, सफाई एवं अन्य जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रभारी मीडिया वारिस मलिक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना संगठन की प्राथमिकता है और हर जरूरतमंद की आवाज़ को मजबूती से उठाया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड जी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए संबंधित विभागों से बात कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

इस अवसर पर रियासत अली, नवाब भाई, भाई जव्वाद नेता (नगर अध्यक्ष पिरान कलियर), शाहरुख अली, लालचंद कश्यप और दिलशाद भाई सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

“जनता की सेवा और समस्याओं का समाधान ही हमारी पहली प्राथमिकता”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button