उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

मदरहुड विश्वविद्यालय रुड़की में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अन्तर्गत किया गया वृक्षारोपण*  

 

 भारत के प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ किए गए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ (EPMKN) अभियान 2026-27 के अंतर्गत मदरहुड विश्वविद्यालय, रुड़की में आज वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  

विश्वविद्यालय परिसर में माननीय कुलपति प्रो० (डॉ०) नरेंद्र शर्मा के द्वारा पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर डीन छात्र कल्याण प्रो० डॉ० कृष्णपाल चौहान एवं कुलसचिव, अजय गोपाल शर्मा, मदरहुड विश्वविद्यालय, रुड़की भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी संकायों के अधिष्ठाता , एनएसएस इकाई के स्वयंसेवक, एवं छात्र-छात्राएं एवं अन्य कर्मचारीगणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

कुलपति महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह अभियान केवल पेड़ लगाना नहीं, बल्कि माताओं के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प है। उन्होंने सभी से स्वदेशी एवं जलवायु-अनुकूल प्रजातियों के पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल की जिम्मेदारी लेने का भी आह्वान किया।  

 

इस कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा मंत्रालय एवं पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया। विश्वविद्यालय के प्रशासन ने बताया कि लगाए गए पौधों की देखभाल की जाएगी एवं समय-समय पर उनकी उत्तरजीविता की समीक्षा भी होगी। 

 ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य माताओं को श्रद्धांजलि स्वरूप वृक्षारोपण को बढ़ावा देना एवं देश में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। मदरहुड विश्वविद्यालय इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button