अल्मोड़ाउत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

विश्व पर्यावरण दिवस पर SBI भगवानपुर में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम

विश्व पर्यावरण दिवस पर SBI भगवानपुर में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम

 

भगवानपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, भगवानपुर शाखा द्वारा बैंक परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। इस अवसर पर बैंक परिसर में विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे रोपित किए गए।

 

कार्यक्रम में MB फाउंडेशन एवं बैंक स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शाखा प्रबंधक नेहा विद्यार्थी ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन हमारी संस्कृति भी है और हमारा कर्तव्य भी। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

 

इस अवसर पर प्रवीण कुमार सैनी (अध्यक्ष, क्षेत्रीय युवक समिति भगवानपुर), MB फाउंडेशन के अध्यक्ष राजन कुमार, कुमार पाल, अंकुर सैनी, संजीत कुमार, कार्तिक सैनी सहित बैंक के अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button