उत्तराखंडदेहरादूननगर पंचायत इमली खेड़ारूडकीहरिद्वार

राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी की पहल पर इमली खेड़ा श्मशान घाट में छतरी निर्माण कार्य शुरू, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

 

नगर पंचायत इमली खेड़ा में वर्षों से चली आ रही एक बड़ी समस्या का समाधान अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी की पहल और सहयोग से श्मशान घाट में छतरी निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण जनहित कार्य के शुरू होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्थानीय लोगों ने सांसद का आभार व्यक्त किया है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि श्मशान घाट में छतरी की सुविधा न होने के कारण अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को तेज धूप, बरसात और खराब मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार परिवारों को खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार करने को मजबूर होना पड़ता था। लंबे समय से लोग इस मांग को उठा रहे थे, जिसके बाद राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इस कार्य को प्राथमिकता में शामिल कराया।

आज निर्माण कार्य शुरू होने के मौके पर नगर पंचायत इमली खेड़ा में लोगों की अच्छी खासी मौजूदगी देखने को मिली। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी, महावीर मास्टर जी, शुभम, पत्रकार अभिषेक सैनी, अजय गोयल, संदीप सैनी   सभासद प्रतिनिधि राकेश कुमार कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस कार्य को जनहित में बेहद आवश्यक बताते हुए कहा कि यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं बल्कि आम जनता की सुविधा और सम्मान से जुड़ा हुआ विषय है।

मौजूद लोगों ने कहा कि राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी लगातार क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं। सड़क, समाजिक भवन, धार्मिक स्थल और जनसुविधाओं से जुड़े कई कार्यों के बाद अब श्मशान घाट में छतरी निर्माण शुरू होना क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि विकास केवल घोषणाओं से नहीं बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाले कार्यों से होता है और इमली खेड़ा में शुरू हुआ यह निर्माण उसी का उदाहरण है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि श्मशान घाट जैसी जगह पर मूलभूत सुविधाएं होना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह हर समाज और हर वर्ग से जुड़ा विषय है। आने वाले समय में यह छतरी निर्माण कार्य हजारों लोगों के लिए राहत और सुविधा का कारण बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button