हरिद्वार/ पथरी। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शाहपुर शीतलाखेड़ा में राज्य किसान आयोग में सदस्य सरदार करण सिंह के बनने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन एवं स्वागत किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से किसान आयोग में सदस्य बनने से किसानों को सरकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा।
ग्राम शाहपुर शीतलाखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में पुरानी कुंडी, टाडा भागमल, टाडा मझादा, भिक्कमपुर, नसीरपुर कला, शेरपुर, नई कुड़ी, नसीरपुर खुर्द, टिक्कमपुर, भोगपुर आदि ग्रामों से आए ग्रामीण किसानों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसानों के हितों के लिए सरदार करण सिंह को जिम्मेदारी देकर अह्म काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में समर्पित कार्यकर्ता को हमेशा त्वज्यो मिलता है। सरदार करण सिंह ने कहा कि कृषि संबंधी कोई समस्याओं को तत्काल निवारण कराने का काम होगा। संचालन पूर्व प्रधान सरदार भगवान सिंह ने किया। अध्यक्षता काशीराम मुखिया ने की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुशील पंवार, शेषराज सैनी, सरदार सजय सिंह, रामलला नायक, दीपक सैनी, ऋषिपाल कश्यप, लक्ष्मण सिंह, ऋषिपाल राठौर, मगन सिंह, जिला पंचायत सदस्य अकित कश्यप, सरदार नत्थू सिंह, भजन सिंह, श्याम लाल, मांगेराम, भजन सिंह, बाबूराम, प्रदीप कुमार, मामचन्द, टिन्कू सिंह, प्रमोद कुमार, मान सिंह, सेठपाल रविन्द्र सिंह, सुशील कुमार, मोहित कुमार गुरमीत सिंह, पवन, राजेश सिंह, मोनू सिंह, सदीप सिंह, सदीप कुमार, सुशील कुमार, राकेश कुमार, रोहित सिंह, अमन सिंह, मगन सिंह, मेहर सिंह, प्रधान विरेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, कंवर सिंह आदि शामिल हुए।
वहीं, दूसरी ओर वेद मंदिर आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने लालढांग मंडल के युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का स्वागत किया। जिसमें मंडल अध्यक्ष शशिपाल सिंह, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, चतक सिंह, राजकुमार, महामंत्री प्रशांत सैनी, सूरज कुमार गुप्ता, मंत्री मुकेश सिंह, सुमित राठौर, मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, मीडिया प्रभारी रितेश पोखरियाल, प्रदीप चौहान, प्रवीण, रविंद्र सिंह, सतीश कुमार, निखिल, गौरव कुमार, अमित कुमार, प्रशांत कुमार, दिनेश कुमार, रोहित गुप्ता का सम्मान किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि नई टीम ऊर्जावान और कर्मठ है। उन्होंने सभी ने मिशन—2027 में जुटने को आह्वान किया।




