ताशकंद में चमकी उत्तराखंड की बेटी, महक चौहान बनीं CASA 7s टूर्नामेंट की “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट”
ताशकंद, उज्बेकिस्तान में आयोजित प्रतिष्ठित CASA 7s महिला रग्बी टूर्नामेंट में उत्तराखंड की होनहार खिलाड़ी महक चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” का खिताब अपने नाम कर प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। भारतीय महिला रग्बी टीम की सदस्य महक चौहान ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम की ओर से सर्वाधिक 9 ट्राई स्कोर किए और सबसे सफल स्कोरर रहीं।
महक की तेज रफ्तार, मजबूत फिटनेस और आक्रामक खेल शैली ने टूर्नामेंट में सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने कई मुकाबलों में शानदार चुनौती पेश की। हालांकि भारतीय महिला टीम पदक जीतने से चूक गई, लेकिन खिलाड़ियों के जुझारू प्रदर्शन ने भविष्य के लिए नई उम्मीदें जरूर जगा दी हैं।
महक चौहान की इस उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड में खुशी और गर्व का माहौल है। खेल प्रेमियों और युवाओं ने उनकी सफलता को प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया है। महक ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर यह साबित कर दिया कि उत्तराखंड की बेटियां किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाने में सक्षम हैं।
उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने महक चौहान को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आयुष सैनी, सचिव यशवंत सिंह, अध्यक्ष सूर्यकांत सैनी, उपाध्यक्ष हिमांशु सैनी, फिटनेस ट्रेनर आकाश सिंह, साहिल नेगी एवं सानू सैनी ने कहा कि महक की सफलता प्रदेश के युवा खिलाड़ियों




