उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

*अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर वार्ड 16 एवं 17 में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश*

 

 

रुड़की। देहरादून, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल के डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन अंतर्गत वार्ड संख्या 16 एवं 17 में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग अधिकारियों के समर्पण, सेवा भावना एवं मानवता के प्रति उनके योगदान को सम्मानित करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड इंचार्ज श्रीमती अनीता राहिल द्वारा की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी नर्सिंग अधिकारियों ने एक-दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मरीजों के साथ इस विशेष दिन को खुशी एवं आत्मीयता के साथ मनाया।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड में भर्ती 6 असहाय (Destitute) मरीजों को भोजन उपलब्ध कराया गया तथा उन्हें फल एवं जूस वितरित कर मानवीय सेवा का संदेश दिया गया। नर्सिंग अधिकारियों द्वारा किए गए इस सराहनीय प्रयास ने अस्पताल परिसर में संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल प्रस्तुत की

कार्यक्रम के अंत में सभी ने नर्सिंग सेवा को समर्पण, करुणा एवं मानवता का सर्वोच्च उदाहरण बताते हुए मरीजों की सेवा के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया। इसअवसर पर नर्सिंग अधिकारी शुभम जट राणा, ब्रह्मानंद चौधरी, हर्षित,मीनाक्षी, कल्पना, वंदना, नितिन, रोहित, सोनिया, राहुल, जूलिया, संतोषी, विशाल, महेंद्र इत्यादि नर्सिंगऑफिसर कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button