उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

एनसीसी, नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के क्रम में कमान अधिकारी, ८४ उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के आदेशनुसार विश्व रचनात्मक एवं नवाचार दिवस पर एक व्याख्यान सत्र आयोजित किया गया

आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 को केएलडीएवी (पीजी) कॉलेज, रूड़की के एनसीसी कैडेट्स द्वारा महानिदेशक एनसीसी, नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के क्रम में कमान अधिकारी, ८४ उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के आदेशनुसार विश्व रचनात्मक एवं नवाचार दिवस पर एक व्याख्यान सत्र आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी डॉ० नवीन कुमार ने उक्त विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत कर किया तदोपरांत एनसीसी कैडेट्स ने भी अपने विचार व्यक्त किये जिसमे उन्होंने सृजनात्मकता, सामाजिक एवम आर्थिक विकास जैसे ज्वलंत विषयों पर प्रकाश डालते हुए नवाचार की भूमिका बतायी जिसमे सर्व प्रथम आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस की बात कही गई जो आज सम्पूर्ण विश्व के लिए एक वरदान साबित हो रहा है, आज के दौर में सतत विकास के कई ऐसे उदाहरण हमारे सामने है जिसमें एक बड़ा उदाहरण है डिजिटल जनगणना जो प्रथम बार शुरू की जा रही है सभी सरकारी एवं ग़ैर सरकारी संस्थानों में उपस्थिति दर्ज कराने हेतु एक अधारबास ऐप लांच की गई जिससे गणनात्मक प्रक्रिया सरल हो चुकी है । 

व्याख्यान प्रस्तुत करने वालो में कैडेट आराध्या शर्मा, अनिकेत बिष्ट, प्रियेश, दीपिका, आरव, अभिलेख आदि शामिल रहे । कार्यक्रम में बटालियन से आये गौरव सैनानी मंगल सिंह एवम सेवानिवृत्त हवलदार गोविंद सिंह रहे । कार्यक्रम में कैडेट आयुष कुमार, आशीष उपाध्याय, देव कौशिक, गुंजन, सौर्य कोठारी, सावन कुमार, अभिमन्यु आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button