उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

हरिद्वार: रिश्वतखोरी के आरोपों पर ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती का जवाब, बताया भ्रामक और निराधार

 

हरिद्वार में ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती पर लगे रिश्वतखोरी के आरोपों के बीच अब उनका पक्ष भी सामने आया है। उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया है।

अनीता भारती के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और व्हाट्सएप चैट वास्तविक तथ्यों से परे हैं और उन्हें गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला स्टेशनरी सामान से जुड़ा है, जिसे जानबूझकर रिश्वत का रूप देने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई जल्द ही प्रमाण और तथ्यों के साथ सार्वजनिक की जाएगी, जिससे स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

इससे पहले भी अनीता भारती ने अपने ऊपर लगे आरोपों को उनकी छवि खराब करने की साजिश बताया था। उन्होंने आरोप लगाने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

अनीता भारती का कहना है कि उन पर लगाए गए रिश्वतखोरी के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं और वे जल्द ही सच्चाई सामने लाकर सभी भ्रम दूर करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button