बेहट। क्रांति गौ रक्षा दल ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा कोतवाली बेहट के नवांगतुक कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर नवागंतुक कोतवाली प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र को अपराध मुक्त करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए सभी लोगों का पुलिस को सहयोग भी बहुत जरूरी है।
शुक्रवार को क्रांति गौ रक्षा दल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सैनी के नेतृत्व में ट्रस्ट के पदाधिकारी कोतवाली बेहट पहुंचे। जहां उन्होंने नवागंतुक कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सैनी ने उनसे क्षेत्र में होने वाली गोकशी की घटनाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। नवागंतुक कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र को अपराध मुक्त करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। अपराधिक गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में नशाखोरी के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा और नशाखोरी के धंधे में शामिल लोगों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्रवासियों सहयोग भी बहुत जरूरी है। इसलिए जनता पुलिस का सहयोग करने का काम करें। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सैनी,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सोनू धीमान, संगठन मंत्री आशु, वंश सैनी प्रिंस कुमार देवांश कुमार अभिषेक राहुल आदि उपस्थित रहें




