उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

मनोज त्यागी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

 संस्कार चैनल के CEO आदरणीय मनोज त्यागी जी के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शुभकामना संदेश में कहा गया कि मनोज त्यागी जी ने अपने कर्म, संस्कार एवं समर्पण के बल पर समाज में एक विशिष्ट स्थान बनाया है। धर्म एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति उनकी आस्था और निरंतर सेवा भाव उन्हें समाज में एक अलग पहचान प्रदान करता है।

उनके कार्यों से प्रेरित होकर समाज के अनेक लोग आध्यात्मिक मार्ग की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उनके व्यक्तित्व में सादगी, समर्पण एवं सेवा की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।

संदेश में यह भी उल्लेख किया गया कि मनोज त्यागी जी को देश के प्रमुख संतों, जिनमें स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण एवं धीरेन्द्र शास्त्री का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त है, जो उनके सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान का प्रमाण है।

ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button