उत्तराखंड

पूर्व चेयरमैन अनिल पाल का प्रदेशवासियों को होली पर स्नेह संदेश, प्रेम-सौहार्द से पर्व मनाने की अपील

रंगों का त्योहार आपसी भाईचारे, समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक – अनिल पाल

सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन अनिल पाल ने प्रदेश के समस्त नागरिकों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह सामाजिक एकता, प्रेम और सौहार्द का जीवंत प्रतीक है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है।

अनिल पाल ने कहा कि यह पर्व हमें सभी प्रकार के भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि होली के अवसर पर आपसी मतभेदों को दूर कर भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं तथा समाज में सकारात्मक सोच और ऊर्जा का संचार करें।

उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे इस पर्व को जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ मनाएं, नशामुक्त और पर्यावरण अनुकूल होली खेलें तथा जल और प्रकृति के संरक्षण का ध्यान रखें। साथ ही उन्होंने प्रशासन और समाज के सभी वर्गों से मिलकर शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में त्योहार संपन्न कराने की बात कही।

अंत में अनिल पाल ने कहा कि होली का यह पावन पर्व हर घर में खुशियां, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए तथा प्रदेश निरंतर विकास और उन्नति के पथ पर अग्रसर 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button