उत्तराखंड

रुड़की PWD में भ्रष्टाचार पर तेज प्रताप सैनी का बड़ा आरोप

तेज प्रताप सैनी (प्रदेश महासचिव, भीम आर्मी/आजाद समाज पार्टी) ने रुड़की PWD विभाग पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग में अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से जनता की गाढ़ी कमाई पर डाका डाला जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि रुड़की PWD के अधिशासी अभियंता (EE) स्थानीय होने का फायदा उठाकर अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचा रहे हैं, जिससे घटिया निर्माण कार्य और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है।

सैनी ने कहा कि इस संबंध में कई बार लिखित शिकायतें और साक्ष्य दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इससे साफ है कि विभाग में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और जनता की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।

 मुख्यमंत्री से की बड़ी मांग

तेज प्रताप सैनी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

पुष्कर सिंह धामी से मांग करते हुए कहा कि:

रुड़की PWD में तैनात भ्रष्ट अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए

उन्हें किसी दुर्गम क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाए

उनके कार्यकाल के दौरान हुए सभी निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए

 आंदोलन की चेतावनी

सैनी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो

भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी द्वारा PWD विभाग का घेराव और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि

“बाबा साहेब का संविधान हमें अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाता है और हम जनता के हक के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे।”

जनता की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि रुड़की में कई विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं और इसकी जांच होना जरूरी है, ताकि जनता के टैक्स के पैसे का सही उपयोग हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button