उत्तराखंडदेहरादूनहरिद्वार

श्यामपुर कांगड़ी में आयोजित मुख्य सेवक जन चौपाल कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग बॉल खिलाड़ियों सूरज चौधरी और नवनीत कुमार को शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को सिल्वर मेडल दिलाने पर उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया गया।

हरिद्वार। ग्राम आर्यनगर (गाजीवाली), श्यामपुर कांगड़ी में आयोजित मुख्य सेवक जन चौपाल कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग बॉल खिलाड़ियों सूरज चौधरी और नवनीत कुमार को शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को सिल्वर मेडल दिलाने पर उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया गया

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की युवा प्रतिभाएं लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं, जो पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है। सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर हरिद्वार के प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा उत्तराखण्ड पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार लोकप्रिय नेता स्वामी यतीश्वरानंद भी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत और संकल्प से ही अंतरराष्ट्रीय सफलता मिलती है और ये खिलाड़ी आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद खिलाड़ी सूरज चौधरी ने कहा कि

“यह मेरे जीवन का अत्यंत गर्व का क्षण है। मैं यह सम्मान अपने माता-पिता, गुरुओं, साथियों तथा हरिद्वार और पूरे उत्तराखंड की जनता को समर्पित करता हूँ। जल्द ही देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर लाने का संकल्प है।”

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या मौजूद रही। उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button