उत्तराखंड

प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी एवं जिला अध्यक्ष आदित्य रोड के नेतृत्व में समाज सुधार की अग्रदूत, भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले जी का जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके शिक्षा, समानता और नारी सशक्तिकरण के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले जी का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य आज भी मार्गदर्शन करते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम एक उत्सव का रूप लेता नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button