उत्तराखंड

लिटिल स्कॉलर्स विद्यालय में धूम धाम से मनाया गया “ विविधता में एकता ” खेल दिवस** 

 

 

खेल तो किसी भी देश के उज्जवल और सुदृढ़ भविष्य की नींव है | इसी विचारधारा के साथ शुक्रवार 28 नवंबर को लिटिल स्कॉलर्स विद्यालय परिसर में खेल दिवस का आयोजन किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत और उद्घाटन भाषण से हुई | खेल कप्तान अनुष्का पंत ने अपने स्वागत भाषण में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को उत्साहित किया |खेल दिवस का उद्घाटन औपचारिक रूप से खेल कप्तान आदित्य सती व अनुष्का पंत ने मशाल जलाकर किया तथा राजकीय ,राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खेलों के विजेता प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि :  हरभजन सिंह चीमा( पूर्व विधायक )

विशिष्ट अतिथि    जितेंद्र कुमार सोनकर ( अपार आयुक्त , आई.आर.एस)  सिंह (नगर आयुक्त ) ,श्रीमती उर्वशी बाली, श्रीमतउमा वात्सल्य, श्रीमती संजय ठाकुर कैप्टन विपिन छिब , श्री विजय छिब , विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती रितु भल्ला , कर्नल रोहित भल्ला, श्री पंकज भल्ला एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शिखा गौतम, उप प्रधानाचार्य श्रीमती रूमा अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

 

 उत्सव की शुरुआत रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में उड़ाकर की गई | प्रधानाचार्या ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया | सर्वप्रथम विद्यालय के चारों सदनों ने मार्च पास्ट के द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी ।उसके बाद नन्हे बच्चों की आकर्षक गतिविधियों से कार्यक्रम आगे बढा जिसमें “ ट्रेजर हंट” और “टाइड टुगेदर” हुपला जैसी रोचक गतिविधियो से हुई जिन्होंने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया | इसके बाद कक्षा तीन ,चार, पांच के छात्रों ने योगा के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और समनव्य का प्रदर्शन किया। जूनियर और सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ सबसे रोमांचक रही , छात्रों ने अपनी गति और सहनशक्ति से दर्शकों को प्रभावित किया | इसके बाद कक्षा तीन से पांच तक के छात्रों के लिए फ्लैट रेस आयोजित की गई जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया | मिक्सड रिले रेस ने टीमवर्क और खेल भावना का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया

इसके बाद *सांस्कृतिक उत्सव* की प्रस्तुति ने भारत की संस्कृति और मूल्यों को दर्शाया गया | एकेडमिक अवार्ड- गंगा सदन,

स्पोर्ट्स सुप्रीम अवार्ड व

ओवरऑल चैंपियनशिप – यमुना सदन ने हासिल की।

व्यक्तिगत चैंपियनशिप जूनियर बालिका वर्ग में दर्शिका,

जूनियर बालक वर्ग में शौर्य पटेल,

सीनियर वर्ग में ज्योत्सना व मोहम्मद इब्राहिम ने अपनी कड़ी मेहनत से प्राप्त की।

सभी विजेता प्रतिभागियों को स्वर्ण रजत व कांस्य पदक से पुरस्कृत किया गया ।

इस अवसर पर कक्षा 10 के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया । मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों को खेलों में भाग लेने और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया | उन्होंने कहा “खेल हमें न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाते हैं”|

अंत मे आदित्य सती ने धन्यवाद भाषण प्रस्तुत किया, राष्ट्रगान के साथ इस भव्य आयोजन का समापन हुआ प्रधानाचार्या शिखा गौतम ने सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार प्रकट किया और साथ ही कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्यार्थियों एवं अध्यापकों की कड़ी मेहनत की सराहना की और बधाई दी । ये केवल छात्रों की प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और खेल के महत्व का संदेश देने वाला एक यादगार आयोजन भी रहा |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button