उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

शिविर में एनसीसी कैडेट्स को दिया जा रहा है फायरिंग का प्रशिक्षण* 

*शिविर में एनसीसी कैडेट्स को दिया जा रहा है फायरिंग का प्रशिक्षण* 

 

84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वाधान में क्वांटम विश्वविद्यालय, मंडावर रुड़की में दिनांक 18 नवंबर 2025 से आयोजित शिविर के चतुर्थ दिन एनसीसी कैडेट्स को पॉइंट 22 राइफल से फायरिंग का प्रशिक्षण कैंप कमांडेंट कर्नल अमन कुमार सिंह की निगरानी में दिया गया । कैडेट्स द्वारा इस प्रशिक्षण के दौरान हथियार को खोलना, लोड करना ऐम करना व फायर करना सिखाया गया । बहुत से कैडेट्स के लिए पहला अवसर था जब उन्होंने किसी हथियार को संभाला व उसे फायर किया । प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को राइफल के विभिन्न भागों, सुरक्षा नियमों और सटीक निशानेबाजी की तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी दी । प्रशिक्षण के दौरान जैसे-जैसे कैडेट हथियार को संभालने में सहज होते गए उनका प्रारंभिक संकोच काम होता गया, पहली गोली चलाने पर कुछ कैडेट्स के हाथ हल्के से कांपे लेकिन लक्ष्य बोर्ड पर निशान लगने के बाद उनके चेहरे पर आत्मविश्वास दिखाई दिया । ग्रामीण पृष्ठभूमि से आए कई कैडेट्स ने बताया कि इस अनुभव को वह सारी जिंदगी नहीं भूलेंगे मैं उनके द्वारा अपने प्रशिक्षकों का इस ट्रेनिंग प्रदान करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद किया गया । आज कैरेट्स के प्रशिक्षण के दौरान सूबेदार पंकज पाल, हवलदार राजेंद्र सिंह, ईएसएम सुबोध कुमार, सेकंड ऑफिसर सुशील कुमार व केयरटेकर पंकज कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button