84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वाधान में क्वांटम विश्वविद्यालय, मंडावर, रुड़की में दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण) का आयोजन किया जा रहा है । दिनांक 18 नवंबर 2025 से संचालित इस कैंप में उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जनपदों व हरिद्वार जिले के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आये 467 एनसीसी कैडेट्स तथा 08 सहयोगी एनसीसी अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं । दिन रात चलने वाले इस शिविर में सभी एनसीसी कैडेट्स को विशेष रूप से शस्त्र चलाना, मैप रीडिंग, दूरी का अनुमान लगाना, फील्ड सिग्नल, आपदा प्रबंधन इत्यादि का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा । आज सभी कैडेट्स का कैंप आगमन पर बायोमेट्रिक पंजीकरण किया गया व उनके द्वारा लाय गए कैम्प दस्तावेजों की जनता से जांच की गई । इस अवसर पर कैंप कमांडेंट ले कर्नल अमन कुमार सिंह द्वारा एनसीसी कैडेट्स के लिए इस शिविर के आयोजन हेतु विश्वविद्यालय परिसर उपलब्ध कराने पर संस्था के चेयरमैन अनिल गोयल को धन्यवाद प्रेषित किया व कैम्प की सुव्ययवस्थित आयोजन कराने हेतु विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ विवेक कुमार व कुलसचिव डॉ अमित दीक्षित का भी धन्यवाद किया । डिप्टी कैंप कमांडेंट मेजर (डॉ) गौतम वीर, एकाउंट ऑफिसर संतोष भट्ट, कैम्प अदजुडेंट कैप्टन सुशील कुमार आर्य, सेकंड ऑफिसर सुशील कुमार, सेकंड ऑफिसर रेणु देवी, मीडिया प्रभारी सेकंड ऑफिसर कमल मिश्रा, केयरटेकर पंकज कुमार, केयरटेकर प्रियंका प्रजापति, सूबेदार मेजर अमर सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार पंकज कुमार पाल, सूबेदार सुरेश चंद्र, सूबेदार सुनील सिंह, सूबेदार राजेश, बीएचएम केशवानन्द, हवलदार पूर्ण सिंह, हवलदार दीपक, हवलदार राजेन्द्र सिंह, हवलदार जगत सिंह, हवलदार नरेश चंद्रा, हवलदार सुरजीत सिंह, हवलदार विनोद, नायक अभिषेक, ईएसम सतेंद्र सिंह, ईएसम सुबोध कुमार , ईएसम मंगल सिंह, कार्यालय अधीक्षक प्रशिक्षण रवि कपूर, वरिष्ठ सहायक सुरेश अवस्थी, डीईओ मीनाक्षी, धर्म सिंह, सन्दीप बुड़ाकोटी, सुनील भाई, सुभाष, राजवीर, राकेश, रविंदर आदि द्वारा कैडेट्स की ट्रेनिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ।




