उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

ओम ग्रुप आफ कालेज, रूड़की, हरिद्वार के फार्मेसी विभाग में विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया,

जिसका शुभारम्भ कालेज के चैयरमैन । मुनीशसैनी   एवं मुख्य अतिथि ड्रग इन्सपेक्टर, जिला-हरिद्वार    अनीता भारती  ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

 

आज दिनाॅंक 25.9.2024 को ओम ग्रुप आफ कालेज, रूड़की, हरिद्वार के फार्मेसी विभाग में विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसका शुभारम्भ कालेज के चैयरमैन । मुनीश सैनी   एवं मुख्य अतिथि ड्रग इन्सपेक्टर, जिला-हरिद्वार    अनीता भारती  ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

जिसमें बच्चों के द्वारा सुन्दर-सुन्दर रंगोलियाॅं बनाकर फार्मेसी के महत्व को बताया गया। इस अवसर पर छात्र/छात्राओं ने विभिन्न संास्कृतिक व फार्मेसी विभाग के विषय में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि  अनीता भारती जी ने बच्चों को फार्मासिस्ट के महत्व को समझाया और यह भी समझाया कि आप देश का उज्जवल भविष्य हैं, आपको फार्मेसी के कार्यक्षेत्र में कुशल व व्यवहारिकतापूर्ण रूप से आगे बढकर देश व अपने विद्यालय का नाम रोशन करें। संस्था के चैयरमैन  मुनीश सैनी  ने फार्मेसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा कु0 वंशिका को पदक व 1100/- की धनराशि देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर  मुनीश सैनी  अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों को अपने समय का सही उपयोग अपने अच्छा पढने अच्छा खेलने व अपने भविष्य के निर्माण में लगाना चाहिये तथा अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए । संस्थान के प्रधानाचार्य डा0 मोहित गुप्ता ने सभी का अभिनन्दन किया।

इस कार्यक्रम के आयोजन में फार्मेसी विभाग के छात्र/छात्राओं का सहयोग विभागीय शिक्षक सुनयना राजपूत, स्मिता चैहान, मिनल ठाकुर, वेद प्रकाश, शुभम मलिक, निखिल वर्मा, केशव जोशी, बी0के0 सिंह, मनोज भटनागर आदि ने किया। इस अवसर पर कालेज के सभी कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button