आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वी जयंती को नगर पंचायत इमली खेड़ा में ग्राम वासियों के द्वारा बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया. जिसमें सर्व समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा पंकज पाल जी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी

की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की अहिल्याबाई होल्कर जी ने अनेकों मंदिरों के जीणोद्धार कराए, शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया एवं अपने शासन में न्याय प्रिय शासिका के रूप में काम किया
.
कार्यक्रम में श्री नरेंद्र धनगर जी, मास्टर प्रमोद सैनी जी, सभासद सचिन पाल जी, मंडल महामंत्री नवीन पाल जी एवं कृष्णानंद अवस्थी पंडित जी ने अहिल्याबाई होल्कर जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बारे में लोगों को बताया. कार्यक्रम में पप्पू कश्यप, अशोक पाल, अनुज पाल, अर्जुन पाल, कपिल पाल, शुभम पाल, भारत पाल, आकाश, विक्रम, अरविंद, नीरज, सुनील, अंशुल, करण, विशांत, सतपाल, वेदपाल, सुनील, परवीन, संदीप, सभासद मेहरबान एवं सैकड़ो सर्व समाज के ग्रामवासी उपस्थित रहे.




