उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

कलियर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहलगाम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि..

पिरान कलियर।

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटकों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीपल चौक पर इकट्ठा होकर श्रद्धांजलि दी और पीपल चौक से वीआईपी चौक तक कैंडल मार्च निकाल कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्राथना की।

बृहस्पतिवार को पिरान कलियर में पीपल चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्येकर्ताओ ने विधानसभा प्रत्याशी मुनीश सैनी ,पूर्व वक़्फ बोर्ड अध्यक्ष राव काले खां और ब्लाक प्रमुख राव लुबना के नेतृत्व में इकट्ठा होकर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कैंडल मार्च निकाला और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हमला पूरे भारत पर हुआ हैं उन्होंने केन्द्र सरकार से आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पूर्व वक़्फ बोर्ड अध्यक्ष राव काले खां ने कहा कि हम मारे गए हमारे भाइयों को जीवित तो नहीं कर सकते लेकिन उनके बदन से निकले हुए एक-एक खून के कतरे का बदला आतंकवादियों के खून बहाकर लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार आतंकियों को ऐसा सजा दी जाए जो दुनिया मे एक नजीर बने और कोई भी आतंकी हमारे देश के नागरिकों पर हमला करने से पहले दस बार सोचे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संदीप पूरी,गौरव मोहन सैनी,पंकज पाल, राव इनाम,सदाकत अली,मीडिया प्रभारी उल्फत हुसैन, अजहर प्रधान,रहीस, राव अजमल,मेहताब त्यागी,बारू आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button