अल्मोड़ाउत्तराखंडकाशीपुरकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

लिटिल स्कॉलर्स विद्यालय , काशीपुर में LSMUN- सांस्कृतिक जलसे की धूम , मुख्य अतिथि मशहूर गायक अमित टंडन ने बांधा समां*  

रिपोर्ट अभिषेक सैनी 

लिटिल स्कॉलर्स विद्यालय के सभागार में LSMUN द्वारा 24 अप्रैल से 26 अप्रैल 2025 तक सांस्कृतिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। 24 अप्रैल को सांस्कृतिक जलसे के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मशहूर गायक अमित टंडन ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर समां बांध दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री शिखा गौतम द्वारा दिए गए स्वागत भाषण में सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया तथा छात्रों की अव्यक्त क्षमता का इष्टतम उपयोग करने के लिए छात्रों को ऐसे कई अवसर प्रदान करने हेतु अपनी कड़ी प्रतिबद्धता जताई गई।

इस सांस्कृतिक गोष्ठी में 20 से अधिक विद्यालयों तथा 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय – बाजपुर से दशमेश तथा सेंट मैरीज़ , रुद्रपुर से भारतीयम इंटरनेशनल, तथा रैन इंटरनेशनल स्कूल, कोलंबस पब्लिक स्कूल रुद्रपुर तथा काशीपुर से समर स्टडी ,विजन वैली ,गुरुकुल तथा किच्छा आदि के प्रतिष्ठित स्कूल इसमें सम्मिलित हुए।

इस कार्यक्रम के द्वारा छात्रों में आत्मविश्वास, सार्वजनिक बोलने के कौशल में सुधार कर प्रतिभागियों को भाषण ,वाद विवाद और अन्य प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने का अवसर प्रदान कर उनकी आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देने और जटिल वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श, अनुसंधान और लेखन कौशल का विकास किया जाता है। छात्रों में समस्या समाधान कौशल का विकास करते हुए जटिल वैश्विक मुद्दों के समाधान और कूटनीतिक रणनीति विकसित कर एक बेहतर दुनिया का निर्माण करने की क्षमता तथा विश्व स्तर पर सोचने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया।

 मुख्य अतिथि ने विद्यालय के इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए छात्रों के लिए इतना बड़ा मंच प्रदान करने हेतु विद्यालय की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक श्रीमती ऋतु भल्ला, रोहित भल्ला तथा पंकज भल्ला , श्रीमती उर्वशी बाली , श्रीमती चीमा तथा श्रीमती चरनप्रीत साहनी, श्रीमती जसलीन सेठी, डॉ दिव्या मेहरोत्रा , डॉ विनती अग्रवाल , डॉ अमृताचौहान सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button