*
- *आज रुड़की में भाजपा की स्थापना दिवस और भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम की व्यवस्था बैठक का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि संगठन मंत्री अजय कुमार एवं नवनियुक्त जिला प्रभारी दान सिंह रावत का भगवानपुर विधानसभा के लोकप्रिय नेता सुबोध राकेश ने अपने साथियो के साथ फूलमालाओं से स्वागत किया।*
*रुड़की।* भाजपा जिला रुड़की के संगठनत्माक आयोजन में आगामी कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार जी एवं जिला प्रभारी दान सिंह रावत जी का भगवानपुर विधानसभा के लोकप्रिय नेता सुबोध राकेश एवं कार्यकर्ताओं ने फूलमाला द्वारा भव्य स्वागत किया। इस बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार जी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हमें अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा l और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम प्रत्येक मंडलों में करने के लिए कहा गया।




