Blog

हरिद्वार ग्रामीण में कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, यतीश्वरानंद ने ज्वाइन कराई भाजपा

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में कांग्रेस के मुस्लिम समाज के नेताओं ने भाजपा की ग्रहण की सदस्यता

रिपोर्ट अभिषेक गोडवाल

हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में हर वर्ग और समाज का समुचित विकास हो रहा है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर सर्वसमाज के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

बृहस्पतिवार को वेद मंदिर आश्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मेहरबान और अय्यूब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और भाजपा की रीति नीति से प्रभावित हो कर अपने साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस की विधायक होने के चलते हुए विकास कार्य ठप पड़ गया है, लेकिन इसके बावजूद जिला पंचायत, ब्लॉक, सांसद निधि, पीडब्लयूडी आदि के माध्यम से हर क्षेत्र में सड़कों के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए लगातार काम रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में कोई समस्या हो तो उनके साथ भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता से बताएं, ताकि समय रहते हुए उसे पूरा किया जा सके। इस मौके पर भाजपा के ओबीसी के जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सत्यकुमार चौधरी, राकेश चौधरी, राजपाल सिंह, सौरभ शर्मा, मुबारिक अली आदि शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button