Blog

यूसीसी पर वित्त मंत्री की प्रतिक्रिया

 

 

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री Amit Shah जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार के मुखिया आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर दिया है। आज का दिन उत्तराखण्डवासियों के साथ ही समस्त देशवासियों के लिए भी विशेष है। मुझे विश्वास है कि उत्तराखण्ड से निकली समानता की यह धारा निकट भविष्य में संपूर्ण देश को अभिसिंचित करेगी।

 

हमने दिनांक 12 फरवरी 2022 को देवतुल्य जनता के समक्ष यह वादा किया था कि हम प्रदेश के सभी नागरिकों को समान अधिकार देंगे और देवतुल्य जनता ने हम पर विश्वास व्यक्त करते हुए हमें पूर्ण बहुमत दिया। आज प्रदेश में UCC लागू किया जाना जनता के समक्ष लिए गए संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने में हमारी प्रतिबद्धता को परिलक्षित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button