आज हरिद्वार विश्वविद्यालय के इंस्टीटयूशन इनोवेशन काउंसिल सेल द्वारा कैरियर प्रभावशीलता में ए आई का उपयोग विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पहुचे नोएडा से वक्ता डॉ. अतुल शिवा ने बताया कि कैरियर को आकार देने के लिए एआई को एक उपकरण के रूप में कैसे उपयोग किया जाए और संगठन की संस्कृति को समझने का महत्व बताया जाए और कैसे एक मजबूत सीवी आपके सपनों की नौकरी पाने के लिए महत्वपूर्ण है और इसे विभिन्न एआई उपकरणों का उपयोग करके बनाया जा सकता है। इसके साथ-साथ हरिद्वार विश्वविद्यालय के नर्सिंग विभाग द्वारा विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इसके साथ-साथ नर्सिग कॉलेज द्वारा अतिथि वक्ता रुड़की के प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. तलाह ने प्रमुख बातों पर व्याख्यान दिया साथ ही नर्सिग प्रिसिंपल प्रो. सोनिया शर्मा ने एचआईवी और एड्स के बारे में जानकारी दी और छात्रों को मादक द्रव्यों के सेवन से दूर रहने और सुरक्षित यौन व्यवहार करने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्रों द्वारा एड्स जागरूकता पर एक छोटी सी नाटिका भी प्रस्तुत की गई। यह एक आकर्षक जानकारीपूर्ण और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम था। इस तरह के मूल्यवान सेमिनारों के आयोजन के लिए हरिद्वार विश्वविद्यालय के प्रबंधन के साथ-साथ वीसी सर प्रोफेसर धर्म बीर सिंह, पीवीसी महोदया प्रोफेसर रामा भार्गव पीवीसी प्रोफेसर आदेश आर्य, डॉ0 रोहित, प्रो0 विनिता पांडे, प्रो0 मानसी मोर्य, प्रो0 नदीम खान, डॉ0 आलोक सिंह सेंगर, प्रो0 आकांक्षा मिश्रा, डॉ0 सुमित कुमार आदि उपस्थित रहें।




