उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननगर पंचायत इमली खेड़ानैनीतालरूडकीहरिद्वार

भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन का विस्तार, प्रमोद सैनी बने प्रदेश उपाध्यक्ष खबर:

सैनी समाज में खुशी की लहर

 

भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन द्वारा संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इमली खेड़ा निवासी एवं शहीदे आजम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रमोद सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष अरुण सैनी ने की।

कार्यक्रम में अरुण सैनी ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर प्रमोद सैनी को शुभकामनाएं देते हुए फूलमाला पहनाकर एवं संगठन का प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि यह संगठन के लिए हर्ष का विषय है कि प्रमोद सैनी जैसे कर्मठ एवं शिक्षाविद् संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे और संगठन की रीति-नीतियों को समाज के युवा वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री राजीव सैनी द्वारा किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रचारक एवं उत्तराखंड–उत्तर प्रदेश प्रभारी डॉ. संजय सैनी ने संगठन की नीतियों और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं राष्ट्रीय समिति सदस्य अमित सैनी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए समाज के लोगों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष आदेश सैनी ने समाज के महापुरुषों के योगदान पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष गजे सिंह सैनी ने अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया, जबकि विधानसभा अध्यक्ष दिनेश सैनी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। प्रदेश संरक्षक समिति के सदस्य एवं प्रधानाचार्य राकेश सैनी (हरिओम सरस्वती इंटर कॉलेज, धनौरी) ने युवा पीढ़ी के संस्कार और समाज निर्माण में उनकी भूमिका पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेश महामंत्री राजीव सैनी ने सभी अतिथियों का परिचय कराया और संगठन की रीति-नीतियों से अवगत कराते हुए युवाओं से राष्ट्र एवं समाज निर्माण में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

इस अवसर पर प्रमोद सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन पदाधिकारियों सहित इमली खेड़ा गांव के सैकड़ों लोगों ने बधाई दी। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री मनीष सैनी, जिला उपाध्यक्ष सुनील सैनी, जिला उपाध्यक्ष अनुज सैनी, जिला सचिव रजनीश सैनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बालेश सैनी, पुलकित सैनी, विकास सैनी, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button