नगर पंचायत इमली खेड़ा

नगर पंचायत इमली खेड़ा के सैनी चौक पर खुला ‘आर्य फूड ज़ोन’, स्वाद के शौकीनों की पहली पसंद बना

 

नगर पंचायत इमली खेड़ा के सैनी चौक पर क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां हाल ही में आर्य फूड ज़ोन (Arya Food Zone) की शुरुआत हुई है, जो अपने बेहतरीन स्वाद और साफ-सुथरे माहौल के चलते तेजी से लोगों की पसंद बनता जा रहा है।

आर्य फूड ज़ोन पर ग्राहकों को चाट (राजभोग, टिक्की), मसाला डोसा, मोमोज, मंचूरियन, गोलगप्पे, बर्गर, स्प्रिंग रोल, वेज रोल, पनीर रोल और गरमागरम कॉफी जैसे कई स्वादिष्ट व्यंजन एक ही स्थान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

फूड ज़ोन के संचालक अवनीश आर्य ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जनता को स्वच्छ, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण भोजन उचित दामों पर उपलब्ध कराना है। इसी वजह से हर दिन बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर स्वाद का आनंद ले रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सैनी चौक पर इस तरह के फूड ज़ोन की लंबे समय से जरूरत थी, जिसे आर्य फूड ज़ोन ने पूरा कर दिया है। युवाओं से लेकर परिवारों तक, सभी के बीच यह फूड ज़ोन चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button