*दरगाह क्षेत्र में बिना किसी कारण वजह के घूमते हुए 08 आवारा मनचलों का किया गया पुलिस अधिनियम में चालान*
कृपया अवगत कराना है कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मीटिंग में निर्देशित किया गया था कि बाहरी व्यक्तियों व आवारा लड़को के सत्यापन की कार्रवाई की जाए वह संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही व कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए गश्त व प्रभावी चेकिंग की जाय

उक्त आदेश के अनुपालन मेँ श्रीमान पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी रूड़की महोदय के निर्देशों पर आज दिनांक 30.10.24 को थाना कलियर पुलिस द्वारा दरगाह परिसर में दीपावली पर्व पर बाहरी जायरीनो की आमद को देखते हुए दरगाह के आस पास गश्त व चेकिंग की गयी आसपास बिना वजह घूमने वालो वो आवारागिरी करने वाले लड़को के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कुल 08 लड़को को थाने पर लाकर सत्यापन की कार्रवाई की गई इनके द्वारा अनियंत्रित आचरण करने पर इनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई ₹2000 संयोजन शुल्क वसूला गया




