काशीपुर। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली काशीपुर पुलिस ने क्षेत्र के सभी चिन्हित हिस्ट्रीशीटरों को थाने में बुलाकर उनकी परेड कराई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने एक-एक हिस्ट्रीशीटर की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की और उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने के निर्देश दिए।
पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति कानून-व्यवस्था भंग करने, अपराध करने या किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी को अच्छा चाल-चलन बनाए रखने और समाज में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की हिदायत दी गई।
पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।




