Blog

भाजपा सदस्यता अभियान एवं संगठन आत्मक चुनाव को लेकर कार्यशाला का आयोजन*

रिपोर्ट अभिषेक गोडवाल 

आज रुड़की नगर निगम में सदस्यता अभियान एवं संगठनात्मक चुनाव को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा सिर्फ समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान और विकास के लिए कार्य करती रही है उन्होंने बताया कि आने वाले संगठन आत्मक चुनाव में रुड़की जिले में कुल 18 मंडल कार्य करेंगे जिसके लिए लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न कराए जाएंगे,इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा द्वारा गरीबों किसानों युवाओं और महिलाओं हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं इन जन कल्याणकारी

योजनाओं से पूरा देश लाभान्वित हो रहा है, इस अवसर पर रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में पार्टी लगातार विकास कर रही है भारतीय जनता पार्टी का लगातार विकास हो रहा है जिस रोज नए सदस्य भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रत्येक भाजपा पदाधिकारी ऑनलाइन और ऑफलाइन भाजपा का सदस्य बन रहा है, किंतु सक्रिय सदस्य होने के लिए कम से कम 100 सदस्य बने आवश्यक होंगे इसके लिए प्रत्येक भाजपा पदाधिकारी को घर-घर जाकर सदस्य बने होंगे इसकी अतिरिक्त पद के हिसाब से अलग-अलग पदाधिकारी को और अधिक सदस्य बनाने का भी लक्ष्य दिया गया है,

 

कार्यशाला का संचालन संघात्मक चुनाव सह अधिकारी अमन त्यागी ने किया उन्होंने बताया कि प्रत्येक 3 वर्ष में भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से सक्रिय पदाधिकारीयो को दायित्व दिए जाते हैं सबसे पहले बूथ अध्यक्ष का चयन किया जाएगा तथा बूथों की कमेटी बनाई जाएगी इसके बाद मंडलों के दायित्व दिए जाएंगे उसके उपरांत जिले के दायित्व दिए जाएंगे,कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज करनवाल , डॉ मधु सिंह, देवी सिंह राणा, जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम, सूर्यवीर मलिक,प्रदेश , जिले और मंडल स्तर के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button