उत्तराखंड

सृष्टि जनसेवा वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में हुए कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया महिलाओं का सम्मान

रुड़की।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेविका पूजा गुप्ता ने

कहा कि पुरूष प्रधान समाज में नारी को अपनी योग्यता सिद्ध करनी पड़ती है,जबकि पुरुषों के साथ ऐसा नहीं है।उन्होंने भेदभाव रहित समाज की स्थापना पर जोर दिया और सभी महिला अतिथियों का स्वागत करते उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मबल के भरोसे आगे बढ़ना चाहिए।ईदगाह रोड स्थित होटल में सृष्टि जनसेवा वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में

समाज सेविकाओं,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों,पर्यावरण मित्रों एवं महिला अधिवक्ताओं का सम्मान करते हुए उन्होंने कहा कि आज महिला शक्ति हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाए हुए हैं।शिक्षा से लेकर प्लेन उड़ाने तक हमारी महिलाएं देश ही नहीं,बल्कि विश्व में अपना स्थान बना रही है।उन्होंने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने जो आधुनिक टेक्नोलॉजी भारत में लागू की थी,उसके बाद से महिलाओं का जीवन स्तर बदलने लगा और आज उसी का परिणाम है कि भारत की महिला शक्ति हर मैदान में अपना दबदबा बनाए हुए हैं।इस अवसर पर संस्था की संस्थापक अध्यक्ष रीतू कांडयाल ने संस्था की ओर से सभी को महिला दिवस की बधाई दी।इस मौके पर डॉ०निधि शर्मा,समाजसेविका नीलम

चौधरी,नूतनपाल,एडवोकेट रीना,टीना शर्मा,पिंकी अध्यापिका,अमित शर्मा,मंजू देवी पर्यावरण मित्र,संगीता पल्लवी कुकरेती गोल्ड मेडलिस्ट,श्रीमती जया एडवोकेट,रेशम एडवोकेट,हिमानी बोराजी सदस्य बार काउंसिल उत्तराखंड,निधि मदन,मंजू कश्यप,आकांक्षा चौहान,नीतू मलिक आदि महिलाओं का सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button