Blogउत्तराखंडहरिद्वार

दूसरी शादी का विरोध करने पर महिला से मारपीट, पति समेत 7 पर मुकदमा दर्ज*

 

  कलियर थाना क्षेत्र की एक महिला द्वारा पति की दूसरी शादी का विरोध करना उसे महंगा पड़ गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत 7 लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिरान कलियर क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी रोशन अली पुत्र रौनक अली निवासी महमूदपुर, जिला हरिद्वार के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ अलग रह रही थी और उनका एक पुत्र भी है।

 

महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति दूसरी शादी की धमकी देने लगा। महिला के अनुसार, सास और अन्य ससुराल पक्ष के सदस्य भी दूसरी शादी के पक्ष में थे और उन्होंने एक दिन उसे साफ कह दिया कि उन्होंने रोशन की दूसरी शादी तय कर दी है, और वह इसमें कोई विघ्न न डाले।

जब महिला ने इसका विरोध किया और उत्तराखंड में लागू यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का हवाला दिया, तो पति व अन्य ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। यही नहीं, महिला द्वारा महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराने के बाद, आयोग की सुनवाई की तारीख पर उसके पति और जेठ ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।

 

पुलिस ने महिला की शिकायत पर रोशन अली, रौनक अली, मोइन, फरहाना, सोना, नजमा और दानिश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button