उत्तराखंड

स्पीकर पद पर हरविंदर कल्याण की नियुक्ति के साथ ही जहां रोड़ समाज को करीब 28 साल बाद सरकार में प्रतिनिधित्व मिला है, वहीं पंजाबी समाज की हिस्सेदारी भी बढ़ गई है।

 

 

स्पीकर पद पर हरविंदर कल्याण की नियुक्ति के साथ ही जहां रोड़ समाज को करीब 28 साल बाद सरकार में प्रतिनिधित्व मिला है, वहीं पंजाबी समाज की हिस्सेदारी भी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में रोड़ समाज से कोई मंत्री नहीं था, जबकि पंजाबी समाज से सिर्फ अनिल विज को मंत्री बनाया गया था। अब घरौंडा से लगातार तीसरी बार के विधायक हरविंदर कल्याण को विधानसभा स्पीकर बनाकर भाजपा ने पहली बार रोड़ समाज को सरकार में बड़ा सम्मान प्रदान किया है। सभी जातियों को साथ लेकर चलने वाले नरम और मिलनसार स्वभाव के हरविंदर कल्याण रोड़ समाज के कद्दावर नेता हैं।

पंजाबी समाज के सिर्फ एक मंत्री की सरकार में हिस्सेदारी समुदाय के लोग खुश नहीं थे, लेकिन जींद के तीसरी बार विधायक डा. कृष्ण मिढा को डिप्टी विधानसभा स्पीकर बनाकर भाजपा ने पंजाबियों का भरोसा जीतने का काम किया है। डा. कृष्ण मिढ़ा ने लगातार तीसरी बार जाट बाहुल्य जींद का फूल खिलाया है। मिढा से पहले भाजपा जींद में कभी चुनाव नहीं – – जीत सकी थी। डा. कृष्ण पिता डा. हरिचंद मिढा जींद से इनेलो

 

से रोड़ बार की बने से से पंजाबी में कमल मिढा के रूप की सरकार में हिस्सेदारी के रूप में स्वीकार नहीं किया गया।

 

सरकार में जींद की डबल और करनाल की पहली हिस्सेदारी

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मंत्रिमंडल में सीएम समेत पांच ओबीसी मंत्री, दो जाट, दो दलित, दो ब्राह्मण, एक-एक पंजाबी, वैश्य और राजपूत मंत्री हैं। अब विधानसभा स्पीकर के पद पर हरविंदर कल्याण की नियुक्ति के बाद जहां करनाल जिले का सरकार में प्रतिनिधित्व हुआ है, वहीं रोड बिरादरी का भी मान बढ़ा है। इसी

 

के टिकट पर दो बार विधायक रह चुके हैं। प्रदेश की राजनीति में मिढा परिवार की पहचान समाजसेवा के लिए होती है।

 

हरियाणा में रोड समाज पिछले काफी समय से राजनीतिक उपेक्षा का शिकार था। अब भाजपा ने इस उपेक्षा को खत्म कर दिया है। पूंडरी साल 1991 में विधायक चुने गए समाज के नेता ईश्वर सिंह पहली तत्कालीन मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार में विधानसभा स्पीकर थे। ईश्वर सिंह 1996 तक स्पीकर रहे। उसके बाद साल 2009 2014 तक निर्दलीय विधायक रहे सुल्तान सिंह जडौला को तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्य संसदीय सचिव बनाया, लेकिन सुल्तान जडौला की सीपीएस के में नियुक्ति को रोड समाज

 

तरह, विधानसभा उपाध्यक्ष के पद पर जींद के विधायक डा. कृष्ण मिढा की नियुक्ति के रूप में जींद का सरकार में डबल प्रतिनिधित्व हो गया है। अनिल विज और डा. कृष्ण मिढा दो पंजाबी नेता सरकार में शामिल हो गए, जबकि जींद जिले की नरवाना विधानसभा सीट से विधायक चुने गये कृष्ण कुमार बेदी को सरकार ने कैबिनेट मंत्री बनाया हुआ है।

 

भाजपा सरकार में घरौंडा से विधायक चुने गए हरविंदर कल्याण हैफेड के चेयरमैन भी रहे हैं, जबकि पूंडरी से निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन को पिछली भाजपा सरकार ने पर्यटन निगम का चेयरमैन बनाया, मगर इन दोनों पदों पर भी रोड समाज को ज्यादा सम्मान नजर नहीं आया।

 

भाजपा ने इस बार रोड समाज को दो टिकट दिए थे। घरौंडा से हरविंदर कल्याण और पूंडरी से सतपाल जांबा, दोनों ही चुनाव जीत गये हैं, जबकि कांग्रेस ने पूंडरी से सुल्तान सिंह जडौला को टिकट दिया था, जो कि तीसरे स्थान पर रहे हैं। प्रदेश में रोड समाज का वोट बैंक डेढ़ से दो प्रतिशत के आसपास है। इस समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले हरविंदर कल्याण को भाजपा ने स्पीकर बनाकर रोड बिरादरी का 28 साल का सूखा खत्म कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button