उत्तराखंड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून में न्यूज़ 18 इंडिया डायमंड स्टेट्स समिट उत्तराखण्ड में शामिल हुए। समिट के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के भविष्य के विकास संबंधित अपनी प्राथमिकताएं बताई। 

रिपोर्ट अभिषेक सैनी 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून में न्यूज़ 18 इंडिया डायमंड स्टेट्स समिट उत्तराखण्ड में शामिल हुए। समिट के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के भविष्य के विकास संबंधित अपनी प्राथमिकताएं बताई। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वचन “तीसरा दशक उत्तराखण्ड का” को तेजी से चरितार्थ करने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीति आयोग तथा अनेक राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भी उत्तराखण्ड के प्रयासों को सराहा है। सकल राज्य का घरेलू उत्पाद (जी.एस. डी. पी.) में हमने काफी वृद्धि की है। साथ ही तेजी से बेरोजगारी दर कम करने में भी सफल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि जमीन और मातृशक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमने बड़े और कड़े कानूनी प्रावधान किए हैं। अब राज्य में कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की धोखाधड़ी व अपराध करने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण रोकथाम कानून, समान नागरिक संहिता इत्यादि वैधानिक प्रावधानों के माध्यम से सभी को एकसमान कानून की परिधि में लाते हुए सुशासन व्यवस्था स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में पर्यावरणीय आपदाओं, जंगल और वन्य जीवों की बहुल्यता, पर्वतीय क्षेत्रों में निर्माण कार्यों के इंप्लीमेंटेशन करने की लागत में वृद्धि, फ्लोटिंग पॉपुलेशन प्रबंधन लागत इत्यादि दबाव के बावजूद भी उत्तराखण्ड का राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उभर रहा है।

 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड की संस्कृति, रीति-नीति और परंपरा का सबसे उपयुक्त परिचय कराने वाले गीत बेडू पाको बारहमासा की पंक्ति गाकर प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी, न्यूज 18 इंडिया के एडिटर श्री ज्योति कमल व ग्रुप एडिटर श्री राहुल जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button