उत्तराखंडदेहरादूननगर पंचायत इमली खेड़ारूडकीहरिद्वार

विक्रम गर्ग बने नगर पंचायत इमलीखेड़ा के सांसद प्रतिनिधि, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

*विक्रम गर्ग बने नगर पंचायत इमलीखेड़ा के सांसद प्रतिनिधि, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

इमलीखेड़ा (हरिद्वार)।

हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नगर पंचायत इमलीखेड़ा के लिए अपने सांसद प्रतिनिधि की नियुक्ति कर दी है। सांसद द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार विक्रम गर्ग को नगर पंचायत इमलीखेड़ा, जनपद हरिद्वार में सांसद प्रतिनिधि नामित किया गया है।

दिनांक 15 जनवरी 2026 को जारी पत्र में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत इमलीखेड़ा से आग्रह किया है कि सांसद प्रतिनिधि विक्रम गर्ग को यथासंभव सहयोग प्रदान किया जाए, जिससे नगर क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं को गति मिल सके और आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो।

स्थानीय नागरिकों ने विक्रम गर्ग की नियुक्ति पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि अब नगर पंचायत इमलीखेड़ा में जनसमस्याएं सीधे सांसद स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचेंगी और विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी*।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button