खानपुर विधायक के कार्यालय पर फायरिंग करने के दो और आरोपी गिरफ्तार
रुड़की। खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर फायरिंग मामले में हरिद्वार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण से जुड़े 06 आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। मामले में चैम्पियन व समर्थको द्वारा मौजूदा खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैम्प कार्यालय में फायरिंग के आरोप हैं।
बीती 26 जनवरी को खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैम्प कार्यालय पर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने साथियों के साथ फायरिंग कर दी थी मामले में विधायक की ओर से जुबैर काजमी की लिखित तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। उक्त मुकदमें में चैंपियन समेत 06 आरोपियों को पूर्व मे ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जिसमें अब चैंपियन को जमानत भी मिल गई है। वहीं अब सिविल लाइंस पुलिस ने 02 और आरोपियों सुमित कुमार अवाना पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम बा पोस्ट खानपुर थाना खानपुर उम्र 33 वर्ष और रिजवान पुत्र मुस्ताक निवासी हवाहेखेड़ी थाना बहादराबाद उम्र 34 वर्ष को उनके घर से गिरफ्तार किया है।




